ईशा में, यह ध्यानलिंग क्या है, क्या वास्तव में इसकी जरूरत है?..

जिज्ञासुः
ईशा में, यह ध्यानलिंग क्या है, क्या वास्तव में इसकी जरूरत है? क्या आपका उपदेश ही काफी नहीं हैं?

सद्गुरु -

अब, यह ध्यानलिंग किसी शिक्षा के बिना ही सभी प्राणियों को स्पर्श करने का एक प्रयास है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह मेरे गुरु का स्वप्न था। यह उनके जीवनकाल में नहीं हुआ था। इसलिए हम इसे पूर्ण करना चाहते थे। हमने कई जीवनकालों तक इस पर काम किया। इसके निर्माण की प्रक्रिया में हमने अपने जीवन में कई कीमती चीजों को खो दिया क्योंकि यह आसान काम नहीं था, इसकी कीमत चुकानी पडी। यह शिव को लगभग बाँधकर एक स्थान में रखने जैसा है, एक उत्कृष्ट अस्तित्व की रचना करके एक मूर्त रूप में या ऊर्जा चक्रों के रूप में स्थापित करने जैसा है। तो जब हम इसे करते हैं, तब वो आसानी से नहीं आएँगे। वो एक कीमत माँगेंगे और हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि यह बहुत मूल्यवान है। इसे स्थापित करने का दूसरा कारण यह है कि, ईशा योग शिक्षा प्रदान करने का एक सशक्त मार्ग है, लेकिन कुछ पीढयों के बाद, हम नहीं जानते कि लोग इसके साथ क्या करने वाले हैं। स्पष्ट है कि वे इसे विकृत कर देंगे। जब वे ईसा-मसीह को विकृत कर सकते हैं, जब वे गौतम बुद्ध को विकृत कर सकते हैं, जब वे कृष्ण को विकृत कर सकते हैं; तो तुम क्या सोचते हो वो मुझे विकृत नहीं करेंगे? वो बात को अनुपात से बाहर मरोड देंगे और ईशा योग के साथ कुछ अनहोना कर बैठेंगे। हम गुरु-शिष्य की परंपरा को जीवित रखने के लिए और लोगों को सही तरीके से प्रशिक्षण देने में बहुत सावधानी बरत रहे हैं, ताकि जहाँ तक संभव हो, कोई विकृति न आए। फिर भी, आज से कुछ सदियों के बाद हम कोई नियंत्रण नहीं रख पाएँगे। लोग इसे विकृत कर देंगे। कुछ समय के बाद ईशा योग लुप्त हो सकता है; लेकिन अब ध्यानलिंग यहाँ है और इसकी ऊर्जा सदा के लिए बनी रहेगी।

 
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • TwitThis
  • StumbleUpon
  • Technorati
  • Google
  • YahooMyWeb
 
ISHA FOUNDATION
Isha Foundation - A Non-profit Organization © Copyright 1997 - 2012. Isha Foundation. All rights reserved
Site MapFeedbackContact Us View our Copyright and Privacy Policy