सम्यमा -
आत्मज्ञानियों की दुनिया में कदम रख्रने का एक आमंत्रण
सम्यमा आठ दिन का एक अति गहन आवासीय कार्यक्रम है जो सद्गुरु द्वारा ईशा योग केंद्र में संचालित किया जाता है। सम्यमा ध्यान ऐसे अनुभव प्रदान करता है जिससे कर्म-बंधन से छुटकारा मिलता है तथा शरीर और मन शुद्ध होकर उच्च-स्तरीय ऊर्जा को ग्रहण करने में सक्षम हो जाते हैं। एक आत्मज्ञानी योगी की उपस्थिति में सम्यमा ऐसी संभावनाएँ प्रदान करता है जिससे इसमें भाग लेने वाले लोग चेतना के उच्च स्तरों को छूने के काबिल हो जाते हैं तथा ध्यान की विस्फोटक अवस्थाओं को अनुभव करते हैं।
सम्यमा 2005 का सत्संग - सम्यमा-चैतन्य प्राप्ति का दोहरा मार्ग - को पढ़िये