ईशा योग कार्यक्रम - परम कुशलता का मार्ग
यह 3-7 दिनों का एक गहन कार्यक्रम है जो योग के आंतरिक विज्ञान के प्रयोग द्वारा स्वयं को रूपांतरित करने के साधन प्रदान करता है। शरीर की प्रणालियों को शुद्ध करने, स्वास्थ्य, सफलता और संतुलन लाने के लिये तथा आंतरिक कुशलता के लिये ध्यान तथा शांभवि महामुद्रा में दीक्षित किया जाता है। शांभवि महामुद्रा एक बहुत सशक्त तथा अति प्राचीन प्रणाली है। क्रमशः ~>
हठ योग
इसमें आसन और सक्रिय योग मुद्राएँ सिखाई जाती हैं। इससे साधकों को ध्यान की उच्च अवस्थाओं को अनुभव करने के लिये तैयार किया जाता है।
क्रमशः ~>
बच्चों के लिये योग
(7-14 साल के बच्चों के लिये) यह एक 5-8 दिनों का कार्यक्रम है, जिसे बच्चों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति के विकास के लिये बनाया गया है। यह उनकी ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करता है तथा उन्हें एक उत्साह भरे, प्रेममय और आनंदपूर्ण प्राणी में रूपांतरित करता है। क्रमशः ~>