ईशा योग केंद्र
वेलिंगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित ईशा योग केंद्र दक्षिण भारत की बेहतरीन प्राकृतिक छटा के बीच स्थापित है। इस शक्तिशाली स्थान के चारों ओर फैले घने मोहक वनों के साथ प्राचीन पहाडियाँ, चमकती हुई छोटी-छोटी धाराएँ और झरने एवं भरपूर वन्य जीवन, व्यक्ति के आंतरिक रूपांतरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। ध्यानलिंग योग मंदिर, लिंग भैरवी मंदिर, स्पंदा भवन, ईशा कायाकल्प केंद्र, ईशा गृह विद्यालय और आवासीय क्षेत्रों के साथ १५० एकड की हरी-भरी भूमि में फैला यह केंद्र, एक व्यक्ति की अंदरूनी यात्रा को सहज और सुगम बनाता है।
त्रिकोण भवन
वास्तुकला का एक अनूठा नमूना, त्रिभुज की आकृत्ति में निर्मित यह आवासीय भवन एक यंत्र (योगिक प्रतीक) है, जो परम बोध का प्रतीक है। यह ब्रह्मचारियों, पूर्ण समर्पित स्वयंसेवियों, अतिथियों, और आगंतुकों का एक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय समुदायिक सदन है, जो व्यक्ति के आंतरिक विकास के लिए सर्वोत्तम परिवेश प्रदान करता है।
त्रिमूर्ति पैनल
बाहरी परिक्रमा के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित त्रिमूर्ति हजारों वर्षों से विकसित हो रही भारतीय मूर्ति निर्माण कला की एक प्रभावशाली कारीगरी है। यह त्रिमूर्ति-पैनल, त्रिगुण मानवीय प्रकृति: तम, रज, और सत् पर चिंतन करने के लिए आमंत्रित करता है, जो शिव के तीन श्रेष्ठ पहलुओं - हर, रूद्र और सदाशिव के रूप में क्रमशः अभिव्यक्त हैं। १५ फीट ऊँचे तथा ५० टन की वजन वाले तीन ग्रेनाइट खंडों से बना यह तीस फीट लंबा त्रिमूर्ति-पैनल, एक विस्तृत खुले हुए क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति के साथ विराजमान है।
स्पंदा भवन
T६४,००० वर्ग फुट में फैला एक घ्यान केंद्र - स्पंदा हॉल और उद्यान - वास्तुशिल्प की दृष्टि से बहुत विशेष है; इसमें कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जहाँ विभिन्न समूहों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई आवासीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सफेद संगमरमर का एक विशाल फर्श और बिना आधार की ढलवाँ छत देखने में बहुत आकर्षक है, इस स्थान की प्रमुख विशेषता दीवार पर की गई उत्तम चित्रकारी है, जिनमें केवल प्राकृतिक सब्जियों के रंगों और मिट्टी-तत्वों से रंग भरे गए हैं, और ये चित्र एक योगी के जीवन को चित्रित करते हैं। १४० x १२ फुट माप की यह चित्रकारी संसार में अपने प्रकार की एक अनोखी रचना है।
तीर्थकुण्ड
तीर्थकुण्ड पवित्र किए गए जल का एक कुण्ड है। सद्गुरु द्वारा प्रतिष्ठित यह कुण्ड, ध्यानलिंग मंदिर में प्रवेश करने से पहले व्यक्ति की आध्यात्मिक ग्राह्यता को बढाने वाला एक यंत्र है। तीर्थ कुण्ड के केन्द्र में ठोस किए हुए पारे से बना एक लिंग है, जिसे रसलिंग कहते हैं, यह स्वयं का एक शक्तिशाली ऊर्जा-मंडल पैदा करता है। विशाल ग्रेनाइट पत्थरों की चारदीवारी वाला यह आयताकार ताँबे का कुण्ड जमीन के अंदर ३५ फीट गहरा खुदा हुआ है। महाकुम्भ मेले को प्रदर्शित कर रही दीवार पर की गई हस्त चित्रकारी, इसकी ऊँची मेहराबदार छत को सुशोभित कर रही है। यह न केवल आध्यात्मिक स्तर पर लाभप्रद है, बल्कि यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और कुशलता को भी बढाता है।
ध्यानलिंग योगिक मंदिर
२,५०,००० ईंटों से बने स्तंभहीन गुंबद के नीचे स्थित यह ध्यानलिंग एक शक्तिशाली व अद्वितीय ऊर्जा रूप है। यह ध्यान करने का एक अद्भुत स्थान है। यह ध्यानलिंग किसी खास धर्म या विश्वास प्रणाली से संबंध नहीं रखता, और ना ही इसे किसी धार्मिक-कृत्य, उपासना या पूजा की आवश्यकता होती है। हर हफ्ते, हजारों लोग आंतरिक शांति और मौन की तलाश में इस अनोखे ध्यान केंद्र के दर्शन के लिए आते हैं। सद्गुरु कहते हैं, “ध्यानलिंग के घेरे में आने वाले हर व्यक्ति में मुक्ति का आध्यात्मिक बीज पड जाता है - कोई इससे बच नहीं सकता।”
Vanaprastha
Vanaprastha Residential Block offers the possibility of inner growth and well-being for Isha meditators at various stages of family life and old age.
Samadhi
The Samadhi marks the spot where Viji, Sadhguru's wife attained Mahasamadhi. This serene, tranquil space invites one to meditate and experience the energies prevailing there.
ईशा होम स्कूल
वेलिंगिरि पर्वत की तराई के शांतिपूर्ण परिवेश में स्थित ईशा होम स्कूल, घर जैसे माहौल में हरेक बच्चे को आंतरिक रूप से पुष्पित होने के लिए एक प्रेरणाप्रद वातावरण प्रदान करता है। यह होम स्कूल, शैक्षिक गुणवत्ता के उच्च मापदंडों को बनाए रखते हुए, एक बच्चे के भीतर सीखने और जानने की सहज प्रेरणा जागाता है, व केवल शैक्षिक प्रवृत्ति पर बल देने के बजाए जीवन मूल्यों और जीवन जीने के कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है। इस विद्यालय में शिक्षा खोज और आनंद की एक प्रक्रिया बन जाती है।
ईशा कॉटेज
खूबसूरत डिजाइन वाली ईशा कॉटेज अतिथियों और दर्शनार्थियों को कुछ समय के लिए ईशा योग केंद्र पर ठहरने के लिए आमंत्रित करती हैं। एक विशिष्ट आंतरिक सज्जा और ईशा के अपने फर्नीचर अतिथियों को ग्रामीण परिवेश की सहजता और आनंद का अनुभव कराते हैं। आगंतुक की जरूरतों के अनुसार विभिन्न प्रकार की कॉटेज उपलब्ध हैं, जिनमें से हर कॉटेज के साथ स्नानागार भी जुडे हुए हैं।
ईशा कायाकल्प केंद्र
ईशा कायाकल्प अनूठे और शक्तिशाली कार्यक्रमों का एक मिश्रण प्रस्तुत करता है, जो व्यक्ति की जीवन ऊर्जा में अधिक कंपन एवं उचित संतुलन लाने के लिए बहुत सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से डिजाइन किए गए हैं। पुरानी बीमारियों की रोकथाम करके उनको जड से उखाडने तथा एक स्वस्थ जीवन जीने हेतु शरीर में आवश्यक प्राण ऊर्जा को सक्रिय करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कायाकल्प प्रक्रियाएँ प्रदान की जाती हैं। वैज्ञानिक रूप से बनाए गए इन कार्यक्रमों में विभिन्न प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के विशिष्ट ज्ञान के साथ-साथ चिकित्सा की दूसरी पद्धतियों जैसे, ऐलोपैथी, होमियोपैथी, यूनानी इत्यादि समपूरक उपचारों को भी जोडा गया है।