नालंदा कॉन्फरेंस सेंटर काम-काज और विश्राम के लिये एक उत्तम स्थान है…
नालंदा कोयंबतूर, तमिल नाडु, के वेलांगिरि पर्वत श्रेणी की तराई में स्थित है तथा चारों ओर से घने जंगल से घिरा है। नालंदा शांत और आरामदायक वातावरण में आधुनिक सुख्र-सुविधायें प्रदान करता है। हवाई यात्रा, रेल तथा सडक से आसानी से कोयंबतूर पहुँचा जा सकता है। कोयंबतूर से नालंदा/ईशा योग सेंटर पहुँचने के लिये नियमित बस तथा टैक्सी सेवायें उप्लब्ध हैं।
नालंदा में मेहमानों के रहने के लिये 20 सुसज्जित, वातानुकूलित कमरे तथा 4 बडे कमरे (एक्जक्यूटिव स्वीट) हैं।
विशिष्ट अधिवेशनों (विशेष एक्जक्यूटिव मीटिंग) के लिये नालंदा जरूरत की सब सुविधावों (जैसे कि आडियो-विडियो उपकरण, वायरलैस इंटरनैट) के साथ-साथ निजी सामूहिक कार्यक्रमों के लिये एक सुन्दर मंच भी प्रदान करता है जहाँ गोपनीयता और उत्पादकता को भी सुनिश्चित किया जाता है।
आप अपने निजी कार्यक्रमों, इन्नर इंजिनियरिंग रिट्रीट, या आवश्यकतानुसार बनाये कारपोरेट प्रोग्राम के लिये नालंदा को आरक्षित कर सकते हैं या हमारे ईशा रिजूविनेशन सेंटर के प्रोग्राम में भाग लेने पर नालंदा में रह सकते हैं।
ईशा योग सेंटर की पावन भूमि में कुछ दिन रहने के लिये आये सधक और मेहमान भी नालंदा में रह सकते हैं।
कमरे के शुल्क में दो पौष्टिक शाकाहारी भोजन शामिल हैं। इसके अलावा, ध्यानलिंग योग मंदिर के पास स्थित पेपर वाइन भोजनालय में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और पेय पदार्थ मिलते हैं।
भारी मांग और सीमित उपलब्धता की वजह से आरक्षण जरूरी है। हमारा सुझाव हैः कम से कम एक महीना पहले आरक्षण करवाना आफ लिए उचित है।
आईये इस अनूठे पावन स्थल का अन्वेषण कीजिए जो अनंत शांति और आधुनिक सुख्र-सुविधाओं का समन्वय है। नालंदा कॉन्फरेंस सेंटर में अविस्मरणीय अनुभव का आनंद उठाईये।