वेलिंगिरि पर्वत और आरक्षित वन्य प्रदेश के सौम्य वातावरण में, केसरिया व मिट्टी के रंग में रंगे ईशा कॉटेज योग केंद्र के आगंतुको और अतिथियों का स्वागत करते हैं। एक विशिष्ट आंतरिक सज्जा और ईशा के अपने फर्नीचर अतिथियों को ग्रामीण परिवेश की सहजता और आनंद का अनुभव कराते हैं। हर कॉटेज में एक से तीन व्यक्ति ठहर सकते हैं और साथ ही हर कमरे से एक स्नानागार भी जुडा हुआ है। कुछ कमरे वातानुकूलित हैं जिन्हें अतिरिक्त शुल्क देकर पूर्व सूचना द्वारा पहले से बुक किया जा सकता है।
यहाँ का मिलनसार स्वागत-कक्ष और उद्यमी कर्मचारी-वर्ग आपको अपने काम से संतुष्ट करते हैं ताकि आप यहाँ आराम से ठहर सकें। यहाँ सार्वजनिक टेलीफोन और इंटरनेट सेवा भी उपलब्ध है, तो भी अतिथियों को यह सलाह दिया जाता है कि वे कम से कम बाहरी संपर्क बनाएँ और ईशा योग केंद्र की दिव्यता और शांति का आनंद उठाएँ।
ईशा कॉटेज केवल अग्रिम (एडवांस) बुकिंग द्वारा ही उपलब्ध होती हैं, क्योंकि कमरे सीमित हैं और मांग अधिक है, इसीलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी यात्रा के कम से कम दो हफ्ते पहले ही कमरे बुक करा लें। अगर आपकी योजना हर साल फरवरी/मार्च में आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव में शामिल होने की है, तो कम से कम छह हफ्ते पहले की सूचना अनिवार्य है। अगर आप दूसरे देशों से आ रहे हैं, तो कृपया ईशा योग केंद्र से नहीं बल्कि नीचे दिए सूची के विदेशी संयोजक से संपर्क करें।
अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क करें
भारत : 91-422-2515470
Email:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
संयुक्त राज्य अमेरिका और शेष संसार के लिए
अनु गोयल: 1-678-777-4128
Email:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
इंग्लैंड और यूरोपः
गाडा जुबियान:44-7799 777738 (शाम 7:०० बजे के बाद)
Email:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलियाः
रवि राजू: +65 9666 0197
Email:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
लेबनान और मिडल ईस्टः
एली जबल: 961-3-789-046, 961-3-747-178
Email:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये