USA का ईशा इंस्टिट्यूट ऑफ इनर साइंस,
पश्चिम में आध्यात्मिक विकास के लिए एक गंतव्य स्थान है। यह योग विज्ञान को - जिसका पश्चिम में आज तक अन्वेषण नहीं किया गया - पूर्ण गहराई और विस्तार मंर जानने का एक स्रोत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक ऐसा पावन स्थान है, जहाँ आध्यात्मिक जिज्ञासु एक जीवंत गुरु के मार्गदर्शन में अपनी साधना और खोज को गहराई प्रदान करते हैं। उस अर्थ में, यह उत्तरी अमरीका में अनूठी आध्यात्मिक विधियाँ प्रदान करने वाला एक केंद्र है, जो भारत में कई हजार वर्षों में योगिक मंडली के बीच विकसित हुई थी।
इस संस्थान में स्थित महिमा हॉल, 39,000 वर्ग फुट में फैला, एक ध्यान केंद्र है जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। सद्गुरु द्वारा प्रतिष्ठित इस हॉल की ऊर्जा बहुत ही सुखद है, साथ ही साथ सशक्त और कंपायमान है। इस नव-स्थापित केंद्र पर, ईशा के द्वारा पहली बार संयुक्त राज्य अमेरीका में आवासीय और उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
निर्माण के पूरे होने पर, इस इंस्टिट्यूट के प्रांगण में महिमा कार्यक्रम परिसर, ईशा ग्रामीण आवासीय समुदाय, सेवानिवृत्त समुदाय, और ईशा कायाकल्प केंद्र शामिल होगा जो स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक, सिद्ध, आयुर्वेदिक, और योगिक विधियाँ प्रदान करेगा; यह उन लोगों के लिए एक ऐसा प्रांगण होगा जो अंदरूनी विकास के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे।