महाशिवरात्रि को आप घर बैठे क्या कर सकते है
इस दिन प्रकृतिक रूप से हमारे शरीर में ऊर्जा का ऊपर की ओर चढाव होने से हम उस दिन कुछ खास तरह की शक्तिशाली साधना करने में सहज सक्षम होते हैं, जिनको साधना का कोई अभ्यास नहीं है उनके लिए ऐसा करना आम तौर पर असम्भव हो सकता हैं।
जैसा कि सभी जानते है, हमने सामान्य स्थितियों में “ओम नमः शिवाय” महामंत्र को जपने से हमेशा मना किया है। मगर महाशिवरात्रि की रात को कोई भी यह साधना कर सकता है और इससे का फायदे भी उठा सकता है।
जो लोग योग केंद्र में शिवरात्रि की रात को नहीं आ सकते, वह उस रात का सदुपयोग इस तरह कर सकते हैः
- पूरी रात मेरुदंड सीधा रख कर जगे और जागरूक रहना बहुत लाभदायक होता है, कृप्या लेटे मत।
- अपने कमरे में दिया या लिंग ज्योति जलायें, घ्यान लिंग यंत्र या सदगुरु की तस्वीर के सामने फूल सजा कर, धूप जला कर रखें - इस तरह से आप अपने कमरे को तैयार कर सकते हैं।
- आप मंत्र का जाप कर सकते हैं या कोई भजन गाएँ या कोई भक्ति संगीत सुनें।
- अगर आप अकेले हैं तो बाहर निकलकर टहलें या प्रकृति के साहचर्य में रहें। अगर लोगों के साथ हैं तो मौन बनाए रखना बेहतर होगा।
- आधी रात की साधना इस तरह से कर सकते हैं: 11:10-11:30 सुख प्राणायाम; 11:30-11:50 ओमकार जप; 11:50-12:10 ओम नमः शिवाय का जप।
- जो लोग टीवी या वेबसाईट के माध्यम से इस महोत्सव में शामिल हैं, वे ध्यान के निर्देशों का पालन करें।