“मैं आपको एक
चीज के लिए आश्वस्त कर सकता हूँ, अगर आप इस योग-संचारण के मार्ग पर चलेंगे तो हो सकता है कि आप जीवन के भोग विलासों को नहीं जान पाएं, परंतु आप अपने जीवन में परिपूर्णता के आनंद को जान पाएँगे। यह आपके जीवन के सबसे अधिक संतुष्टिप्रद कार्यों में से एक होगा”। - सद्गुरु
शिक्षक प्रशिक्षण
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ईशा योग की संभावना को संसार के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है। सद्गुरु द्वारा रचित और स्थापित किया गया यह गहन कार्यक्रम प्रशिक्षार्थीयों के लिए ईशा योग के गहरे आयामों की खोज करने हेतु आवश्यक वातावरण बनाता है। ऐसा करते हुए, वे दूसरों के लिए एक वाहन बन जाते हैं जिससे कि जिज्ञासु अपने आंतरिक रूपांतरण की खोज के लिए आवश्यक उपकरण प्राप्त कर सकें।
अपने जीवन में रूपांतरण लाने वाले अनुभवों को बाँटने की स्वाभाविक प्रेरणा ने कई लोगों को प्रेरित किया है और वे आज इस पथ पर स्वयं को समर्पित कर रहे हैं। आज, दुनिया भर से सभी आयु, वर्ग एवं पृष्ठभूमि से आए शिक्षक, लोगों को यह संभावना प्रदान करने के लिए निस्वार्थ प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ईशा योग केंद्र, भारत में एक निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है, जहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अपनी निजी परिस्थितियों के अनुसार खास अवधि के लिए पूर्ण-कालिक (फूल टाइम) प्रशिक्षण लेते हैं। जो लंबी अवधि के लिए केंद्र पर ठहरने में असमर्थ होते हैं वो अपने घर से प्रशिक्षण जारी रख सकते हैं।
अगर आप एक छात्र हैं और फूल टाइम प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार हैं या आप घर-गृहस्थी में हैं और हफ्ते में कुछ घंटे ही शिक्षा देना चाहते हैं, तो यहाँ कई अवसर उपलब्ध हैं:
- बच्चों और वयस्कों के शिक्षण के लिए प्राथमिक एवं उच्च ईशा योग कार्यक्रम
- ईशा योग पर सार्वजनिक परिचय वार्ता देना
- मासिक सत्संग संचालित करना
- ईशा योग कार्यक्रमों का प्रसार करना
- कार्यक्रमो और आयोजनों में स्वयंसेवा और व्यवस्था करना
- शिक्षक समायोजन और प्रशासन
अधिक जानकारी के लिए कृपया ईमेल करें।:
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये