ईशा कायाकल्प केंद्र

“हर इंसान स्वास्थ्य और कुशलता की कामना करता है। मूल रूप में, सच्चे स्वास्थ्य का अर्थ है अंदर और बाहर दोनों तरह से प्रकृति के साथ ताल-मेल बिठाना।” -सद्गुरु

 
अयूर रसायन (२.५ दिन) और
अयूर रसायन इंटेंसिव (५ दिन)

‘अयूर’का अर्थ है जीवन तथा आयुर्वेद में ‘रसायन’का वर्णन इस प्रकार किया गया है कि यह बूढा होने की प्रक्रिया और बीमारियों का नाश कर देता है। अयूर रसायन आपके शारीरिक तंत्र को शांत करने, ताजा बनाने और फूर्ति से भरने का एक मौका है। सद्गुरु के मार्गदर्शन में बने इन कार्यक्रमों में जीवन देने वाली प्राणशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्राचीन विज्ञानों के उत्तम ज्ञान के साथ आधुनिक उपचारों को भी जोडा गया है।

अयूर रसायन कार्यक्रम में स्फूर्तिदायक मालिश, राहत देने वाले मिट्टी स्नान और फेशियल तथा शांत और रमणीय वन की सैर शामिल हैं। जीवन को तंदुरुस्त बनाने वाले योगिक अभ्यास, विशेष रूप से बनाए गए आहार, एवं हर्बल टॉनिक की दैनिक खुराक उत्साह और नवजीवन का अनुभव कराते हैं। कार्यक्रम के अंत में, आप अपने शरीर और मन में एक नई ताजगी के साथ स्फूर्ति महसूस करने लगते हैं।

आगामी अयूर रसायन कार्यक्रम देखें
आगामी अयूर रसायन इंटेंसिव कार्यक्रम देखें
अयूर रसायन के अनुभवों को बाँटना

 
अयूर संपूर्ण (७ दिन)

अयूर संपूर्ण में, अयूर रसायन कार्यक्रम के पहलुओं के साथ-साथ आयुर्वेद के उपचार भी शामिल हैं जैसे ‘शिरोधरा’(जिसमें उपचारात्मक तेल की धार को माथे पर डाला जाता है), ‘उद्वर्थनम’(मोटापे को घटाने के लिए पाउडर की मालिश), ‘पदभयंग’(पैरों की औषधी युक्त मालिश), सुगंध-चिकित्सा मालिश तथा विविध प्रकार के स्नान (मिट्टी, केले के पत्ते, और भाप स्नान) शामिल हैं। यहाँ ऐसे योगासन भी सिखाए जाते हैं, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूकावटों से मुक्त करते हैं।

आगामी अयूर संपूण कार्यक्रम देखें
अयूर संपूर्ण के अनुभवों को बाँटना

 
योग मार्ग (२१ दिन)

यह तीन हफ्ते का एक उपचार कार्यक्रम है जो आपके शारीरिक तंत्र का कायाकल्प करता है और आधुनिक समय के तनाव के कारण खोयी जीवनशक्ति को वापस लाता है। मानव शरीर और मन के बारे में सद्गुरु की गहरी समझ इस कार्यक्रम का आधार है। समर्पित विशेषज्ञों का एक दल जाँच करके हर व्यक्ति के लिए संपूर्ण उपचार योजना के नुस्खे बताता है। इसमें योगिक अभ्यास, ध्यान, आहार, और सिद्ध औषधी शामिल हैं एवं उपचार (यदि जरूरी हों) भी शामिल हैं। ईशा योग केंद्र और ध्यानलिंग मंदिर की चैतन्य ऊर्जा में आकर बैठने से जो उपचारात्मक प्रभाव होते हैं उससे व्यक्ति को बहुत लाभ होता है।

आगामी योग मार्ग कार्यक्रम देखें

 
सुनेत्र कार्यक्रम (५ दिन)

सु का अर्थ है ‘अच्छा‘, और नेत्र का अर्थ है ‘आँख’। ‘सुनेत्र’ एक खास कार्यक्रम है जिसे मायोपिया (निकट दृष्टि-दोष) और हाइपरोपिया (दूर दृष्टि-दोष) जैसी आँखों की समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार किया गया है।

यह पाँच दिवसीय रिट्रीट योगिक अभ्यास, नेत्र व्यायाम, विशेष आहार और कई प्रकार के नेत्र उपचार भी प्रदान करता है।

सुनेत्र में नियमित रूप से होने वाले कायाकल्प कार्यक्रम की विशेषताएँ भी शामिल हैं, जैसे कि वनों में स्फूर्तिदायक सैर और अनोखी मालिश।

आगामी सुनेत्र कार्यक्रम देखें




 
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • TwitThis
  • StumbleUpon
  • Technorati
  • Google
  • YahooMyWeb
 
ISHA FOUNDATION
Isha Foundation - A Non-profit Organization © Copyright 1997 - 2012. Isha Foundation. All rights reserved
Site MapFeedbackContact Us View our Copyright and Privacy Policy