Rural Rejuvenation

ग्रामीण कायाकल्प

ARR ग्रामीण कायाकल्प कार्य और सेवा, एक बहुआयामी दीर्घकालीन अभियान है, जो ग्रामीण पिछडी आबादी के संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन शैली में सुधार लाने के उद्देश्य से सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया। मानवीय उत्साह को जाग्रत और पुनःस्थापित करने तथा पिछडे ग्रामीण जनसमुदाय में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से नवजीवन का संचार करने की दिशा में, यह एक अनूठा तथा स्पष्ट रूप से नियोजित मानवहितकारी प्रयास है। ग्रामीण कायाकल्प कार्य के अंतर्गत, योग्य और प्रशिक्षित लोगों की एक टीम द्वारा समुदाय-आधारित, स्थायी विकास के मॉडल को बहाल किया जाता है तथा इसके साथ-साथ देशी संस्कृति और ज्ञान को पुनः स्थापित किया जा रहा है।

Computer Training Centerमोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक, ईशा ग्रामीण स्वास्थ्य क्लिनिक, स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविर के द्वारा यह कार्यक्रम मुफ्त प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है.

इस परियोजना की शुरूआत ईशा-फाउन्डेशन के तत्वावधान में अगस्त 2003 में हुई थी। इस परियोजना का उद्देश्य तामिलनाडु के 54,000 गावों में 7 कारोड ग्रामीण लोगों को लाभ पहुँचाना है। इसे 15 साल के अंतराल में दो चरणों में लागू किया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि इस अवधि के बाद स्थानीय समुदाय परियोजना की गतिविधियों को स्वतंत्र रूप से जारी रखने में सक्षम होगा।



Rural Rejuvenation Herbal Gardening

एक जीवन
छू रहा दूसरा को...


Mobile Medical Clinic
Mobile Medical Clinic




















मुख्य बिंदुः

  • मुफ्त मोबाइल चिकित्सा क्लीनिक
  • ग्रामीण खेल
  • वयस्क और बच्चों के लिए मुफ्त योग शिक्षा
  • भूमि के स्थाई उपयोग और प्रबंधन के लिए कार्य-योजनाओं को प्रोत्साहित करना
  • जडी बूटी उगाना
  • कंप्यूटर शिक्षा और प्रशिक्षण
  • पुस्तकालय और
  • योगशाला




अधिक जानकारी के लिए देखें:
www.RuralRejuvenation.org


Action for Rural Rejuvenation
 
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • TwitThis
  • StumbleUpon
  • Technorati
  • Google
  • YahooMyWeb
 
ISHA FOUNDATION
Isha Foundation - A Non-profit Organization © Copyright 1997 - 2013. Isha Foundation. All rights reserved
Site MapFeedbackContact Us View our Copyright and Privacy Policy