वनश्री पर्यावरण-केंद्र
वनश्री पर्यावरण-केंद्र
वनश्री पर्यावरण-केंद्र ईशा फाउंडेशन की एक पर्यावरण संबंधि पहल है जो दक्षिण भारत के तमिल नाडु राज्य में वेलिंगिरी पर्वतों की नाजुक पारिस्थिकी और समृद्ध जैव विविधता की सुरक्षा करता है। ईशा योग केंद्र इन्हीं पर्वतों की तराई में स्थित है।
पर्यावरण-केंद्र का ‘वेलिंगिरी पर्वत संरक्षण अभियान’ पर्वतों के अंर्तराष्ट्रीय वर्ष के दौरान वर्ष 2002 में आरंभ किया गया था, तथा इस पर्वत श्रेणी का संरक्षण एवं रक्षा करने का एक निरंतर चलते रहने वाला कार्यक्रम है। गहराई में छूने वाले कार्यक्रमों के जरिए संरक्षण और पारिस्थिकी के बारे में युवाओं को शिक्षित करना भी इसका उद्देश्य है।
इस क्षेत्र के समृद्ध पर्यावरण संसाधनों की रक्षा एवं प्रचार करने के प्रयत्न में, वनश्री पर्यावरण-केंद्र सामूहिक वृक्षारोपण और सफाई अभियान आयोजित करता है, देशी वन्यजीवन के अवैध शिकार को रोकने में सहायता करता है, तथा क्षेत्र में देशी जातियों का प्रसार करके इन पर्वतों के जैविक विविधता का संरक्षण करता है।
युवा पीढी के बीच पर्यावरण संबंधी जागरुकता को बढाने के लिए हर गर्मियों में विद्यालय के बच्चों के साथ नियमित प्रकृति शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में प्रकृति शिक्षा और संरक्षण के वो पहलू शामिल होते हैं जिन्हें आम तौर पर विद्यालय के सामान्य पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया जाता है।
|