Metal Crafts

ईशा बिजनेश प्राईवेट लिमिटेड

पिछले कुछ वर्षों में, ईशा फाउंडेशन ने कई सामाजिक परियोजनाओं की शुरूआत की है, जिसमें योगदान करने वाले कुछ ही लोग हैं जिन्हें वास्तव में मानव कल्याण की परवाह है। यद्यपि लोगों का अच्छा योगदान रहा है फिर भी इस स्तर का योगदान केवल मौजूदा जरूरत के एक अंश को ही पूरा करने में सहायता कर सकता है। इन परियोजनाओं को अपनी अधिकतम संभावना तक पहुँचाने के लिए धन का निरंतर उपलब्ध होना महत्वपूर्ण होता है, जहाँ बहुत बडे पैमाने पर परियोजनाओं द्वारा परिवर्तन लाया जा सके और उसे अनुभव किया जा सके।

Stone artifactsफाउंडेशन की बढती हुई सामाजिक परियोजनाओं को धन देने के लिए निरंतर वित्तीय संसाधन प्रदान करने के उद्देश्य से ईशा बिजनेश प्राईवेट लिमिटेड; IBPL की स्थापना की गयी है।

IBPL का लक्ष्य है विभिन्न क्षेत्रों में: अचल संपत्ति, इंजिनियरिंग, इंटीरियर डिजाइन, फर्नीचर और हस्तशिल्प निर्माण तथा खाद्य उत्पादन इत्यादि क्षेत्रों में प्रगतिशील व्यापार को शुरू करना और उसका विकास करना।

भिन्न-भिन्न कार्य अनुभवों एवं पृष्ठभूमि वाले विभिन्न कार्यक्षेत्रों से आए पेशेवरों और स्वयंसेवकों द्वारा चालित IBPL सामाजिक चेतना के साथ वाणिज्य का उचित तालमेल बिठाने की जरूरत को पूरा करना चाहता है। IBPL की संपूर्ण आय ईशा संस्थान की विविध स्वास्थ्य, पर्यावरण और शैक्षिक परियोजनाओं को वित्त प्रदान करेगीः जैसे ग्रामीण कायाकल्प कार्य और योजना, ग्रीन हैंड्स परियोजना, और ईशा विद्या।

विशेष जानकारी के लिए, संपर्क करें:
सेंथिल कुमार
9442610570 9842210570
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये


Metal Crafts eco-friendly clothes Metal Crafts
IBPL की सेवाएँ:

  • ईशा इंजीनियरिंगः अचल संपत्ति, वास्तुशिल्प डिजाइन, भवन-निर्माण एवं प्रोपर्टी प्रोमोशन
  • ईशा डिजाइनः इंटीरियर डिजाइन, फर्नीचर और भूनिर्माण
  • ईशा शिल्पः उपहार और जूट की वस्तुओं, चित्रों, धातु शिल्प, पत्थर की कलाकृतियों और हस्तशिल्पों का डिजाइन और निर्माण।
  • ईशा रेमेंटः डिजाइनर वस्त्रों का उत्पादन जिसमें सामयिक, औपचारिक और योग वस्त्र शामिल हैं।
  • ईशा खाद्य पदार्थः अनेकों विशिष्ट खाद्य पदार्थों का उत्पादन और वितरण

जो लोग ईशा बिजनेश के साथ साझेदारी करना चाहते हैं वो लोग निम्न तरीकों से कर सकते हैं:

  • अचल संपत्ति परियोजनाओं में निवेश करके
  • प्रोपर्टी प्रोमोशन में निवेश करके (आवासीय और वाणिज्यिक) परियोजनाएँ
  • जॉइंट वेन्चर के लिए (आवासीय और वाणिज्यिक) भूमि उपलब्ध कराके
  • प्ठच्स् की गतिविधियों को सशक्त करने के लिए सामान्य समर्थन - मानव संसाधन, सामग्री, कार्यालय या आवासीय स्थान
  • उपक्रम और नेटवर्क को समर्थ बनाना
  • ईशा खाद्य ईशा रेमेंट और ईशा शिल्प द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्री करने के लिए मार्केटिंग साझेदार के रूप में IBPL में शामिल होना
wood artifacts, Metal Crafts
 
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • TwitThis
  • StumbleUpon
  • Technorati
  • Google
  • YahooMyWeb
 
ISHA FOUNDATION
Isha Foundation - A Non-profit Organization © Copyright 1997 - 2012. Isha Foundation. All rights reserved
Site MapFeedbackContact Us View our Copyright and Privacy Policy