महिला सशक्तिकरण
ईशा फाउंडेशन के सामाजिक आउटरीच कार्यक्रम के मूलभूत सिद्धांतों में से एक सिद्धांत है ग्रामीण महिलाओं के लिए ज्यादा संतुलित लैंगिक और सामाजिक समता पैदा करना। इस दिशा में, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को सक्षम बनाना, जागरुकता पैदा करना व आत्म-सम्मान को बढाने के लिए ठोस उपायों को कार्यक्रमों के सभी स्तरों पर सुचारु ढंग से कार्यान्वित किया गया है।
शिक्षा और प्रशिक्षणः यह फाउंडेशन विशेष रूप से ग्रामीण लडकियों के साथ-साथ युवा और वयस्क महिलाओं को भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षा (ईशा विद्या), व्यवसायिक प्रशिक्षण (ईशा शिल्प), कंप्यूटर साक्षरता (ग्रामीण कंप्यूटर केंद्र), संवेदीकरण और प्रशिक्षण (जागरुकता कार्यक्रम, हर्बल बाग) प्रदान कर रहा है तथा ज्ञान साथ में व्यक्तित्व विकास और व्यक्तिगत सशक्तिकरण के लिए निःशुल्क शैक्षिक शिविर का आयोजन करता है।
स्वास्थ्य सुरक्षाः फाउंडेशन के मोबाईल स्वास्थ्य क्लिनिक में आधुनिक प्राथमिक सेवा क्लिनिक के सभी घटक मौजूद हैं जो महिलाओं और बच्चों पर विशिष्ट प्रभाव डालते हुए ग्रामीण समुदायों के संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण को अधिक से अधिक बेहतर बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ईशा फाउंडेशन के AIDS जागरुकता कार्यक्रम तथा संयुक्त AIDS/HIV अभियान ने असुरक्षित महिलाओं और किशोरियों को महत्वपूर्ण ढंग से लाभ पहुँचाए हैं।
आर्थिक सशक्तिकरणः ईशा शिल्प, ईशा बिज्नेस लिमिटेड, तथा अन्य पहल मुख्यतः आर्थिक रूप से वंचित परिवारों से आयी ग्रामीण महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, उनकी स्वाभाविक रचनात्मक प्रवृत्ति का पोषण करके उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की ओर जाने में सक्षम करते हैं, साथ ही ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपरा का संरक्षण कर रहे हैं।
पर्यावरणः फाउंडेशन के पर्यावरण संबंधि कार्यक्रमों में युवा लडकियों और महिलाओं को मुख्य भूमिका में जोडा है, एवं साथ ही साथ पर्यावरण क्षरण को रोकने में सक्रिय रूप से उनको शामिल किया है। हमारे इस ग्रह की संपदा की सुरक्षा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उन्हें जागरुक करके फाउंडेशन ने एक बहुत सफल भूमिका अदा की है।
सामाजिक कल्याणः विशेष रूप से बनाए गए ईशा योग कार्यक्रमों, सामुदायिक खेलों, कोचिंग, और अंतर-ग्रामीण टूर्नामेंटों ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के खंडित भावनाओं को पुनर्जीवित किया है, उनके ऊपर लगाने जाने वाले सामाजिक लांछनाओं और प्रभावहीनता को बहुत तीव्रता से कम कर रहे हैं। ये सरल लेकिन शक्तिशाली ढंग से उत्थान करने वाले पहल महिलाओं में आत्मविश्वास डालकर, उनकी खुशी और आनंद, मेल-मिलाप की भावना और सामुदायिक संबंधों का नवीकरण कर रहे हैं।