Prison Programs

जेल के कार्यक्रम

जब तक किसी व्यक्ति को सृष्टि के साथ अपने असीम संबंध का ज्ञान नहीं होता, तब तक हर व्यक्ति अपनी ही रचना में कैद होता है। बाहर निकलने की प्रतीक्षा होती है उसे। वह मुक्त होना चाहता है।

Prison Programsकोयंबतूर सेंट्रल जेल में आजीवन कैदियों के लिए पथ-प्रदर्शक कार्यक्रम करने के बाद, ईशा फाउंडेशन ने जेल महानिरीक्षक के अनुरोध पर दक्षिण भारत के अनेकों सेंट्रल जेलों में कार्यक्रम संचालित करने आरंभ कर दिए हैं।

भारत में कार्यक्रमों की सफलता के बाद, सद्गुरु ने संयुक्त राज्य अमेरिका में, पेंसिल्वेनिया और केंटकी के कुछ जेलों में भी ‘कैदियों के लिए आंतरिक आजादी’ कार्यक्रम का परिचय कराया।

परिणाम स्वरूप, जेल अधिकारियों और मिलने वाले संबंधियों ने कैदियों के व्यवहार करने के तरीके में स्पष्ट बदलाव महसूस किए, तथा अनुशासन के स्तरों में भी वास्तविक सुधार आए हैं।

जीवन रूपांतरण करने वाले ये कार्यक्रम कैदियों के हृदय को स्पर्श करते हैं तथा कैदियों को क्रोध और घृणा से मुक्त करके, उनको प्रेम, आजादी, और आनंद की अपनी स्वाभाविक स्थिति में विकास करने में मदद करते हैं।

दूसरे सभी जेलों तक इस संभावना को पहुँचाने के लिए ईशा फाउंडेशन अवसरों की तलाश करने के साथ साथ कोष भी जुटा रहा है। सद्गुरु कहते हैं कि, ““योग का अभ्यास व्याकुल मन को स्वच्छ करने और हृदय में शांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है”।

वर्षों से, इन कार्यक्रमों ने कई कठोर अपराधियों को साधु-संतों जैसे स्वभाव में रूपांतरित कर दिया है।



Prison Programs Life Transforming Programs Prison Programs





















Life Transforming Prison Programs
“हमारे भीतर का अहम् जीवन को निष्फल कर देता है। मन का अहम् लोभ और क्रोध से भी बदतर होता है। ईशा योग केंद्र में सिखाए गए अभ्यासों ने मेरे भ्रम को नष्ट करके मुझे एक इंसान में रूपांतरित कर दिया है”।
- के. मोहन राज - एक कैदी








Prison Programs


““एक व्यक्ति के लिए सबसे बडा अपराध है आनंदहीन व्यक्ति के रूप में जीना। किसी भी व्यक्ति या बाहरी परिस्थितियों का हमारे आंतरिक अनुभव पर कोई वश नहीं चल सकता है।” - सद्गुरु

 
  • Digg
  • del.icio.us
  • Facebook
  • TwitThis
  • StumbleUpon
  • Technorati
  • Google
  • YahooMyWeb
 
ISHA FOUNDATION
Isha Foundation - A Non-profit Organization © Copyright 1997 - 2012. Isha Foundation. All rights reserved
Site MapFeedbackContact Us View our Copyright and Privacy Policy